Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लंबे समय के बाद ‘अभिनेता अभिषेक भारद्वाज अब बड़े पर्दे पर दिखेंगे

 

(हिमालिनी फीचर डेस्क) 20 फरवरी,2021: अभिषेक भारद्वाज बॉलीवुड में काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं,परंतु अभी तक,वो मुक़ाम नहीं मिल पाया,जिसके वो हकदार हैं। फ़रीदाबाद -हरियाणा के निवासी हैं,मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। फ़ैशन शो,सीरियल आदि में काफी काम कर चुके हैं। जलज जी के निर्देशन में “पूजा के फूल” हिन्दी फीचर फील्म का निर्माण हुआ,इस फ़िल्म में अभिषेक मुख्य नायक की भूमिका में थे,दुर्भाग्यवश ये फ़िल्म आ नहीं पायी।
अभिषेक आज जलज जी के प्रोडक्शन हाउस में महत्वपूर्ण भमिका निभा रहे हैं।
‘जलज’ जी ने बॉलीवुड टीम के साथ,कई नए चेहरों को भी अपनी फिल्मों में ‘आर्टिस्ट’ के रूप में और ‘मैनेजमेन्ट टीम’ में भी जगह दी है। जलज जी का कहना है,टेलेंटेड बच्चों,लड़के व लड़कियों को ‘बॉलीवुड प्लेटफार्म’ देना ही मेरा उद्देश्य है। इसी कड़ी में अभिषेक भारद्वाज जिन्हें दिल्ली का चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है,अभिषेक जी मूल रूप से फरीदाबाद के पास,चीड़सी गाँव के रहने वाले है,आप एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं व दिल्ली से जलज जी के फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
जलज जी अपने बैनर व फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस “जलज एंड प्रिया क्रियेशन्स” के तले,तीन हिन्दी फीचर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं- “कुदरत एक प्रेमकथा” जो कोरोना व लॉकडाउन पर आधारित है,जिसका मुहुर्त हो चुका है,यथाशीघ्र इसका शूट स्टार्ट किया जा रहा है। “क़ुदरत एक प्रेमकथा” के साथ ही,कुदरत का ही पार्ट-2 ‘अन्नदाता'(देश के किसानों पर आधारित) की भी शूटिंग साथ में की जाएगी। हिंदी फीचर फिल्म “2050-ए वॉर फ़ॉर वाटर” है,जो बड़े बजट की इंटरनेशनल फ़िल्म है,इसकी शूटिंग इंडिया के अलावा,कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी। अभिषेक जी इन सभी फिल्मों में अभिनेता के साथ पार्टनर भी हैं। हमारी तरफ से अभिषेक जी को शुभकामनाएं !

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र संघ के ८१वें महासभा में भाग लेंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com