कोन्हिया में निर्माणाधीन नाला और सडक को सांसद् यादव ने किया शिलान्यास
वीरगञ्ज । २६ फरवरी । वीरगंज महानगरपालिका–३१ कोन्हिया में निर्माणाधीन नाला और ढलान सड़क को पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने शिलान्यास किया है । बिहिबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यह शुभ–कार्य सम्पन्न हुआ है । स्मरयणीय है, संसदीय विकास कोष से ५० लाख और जनश्रमदान से १२ लाख इकठ्ठा कर कूल ६२ लाख की लागत में कोन्हिया में नाला और सडक ढलान का काम हो रहा है ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) के केन्द्रीय सदस्य भी रहे सांसद् यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा कि कान्हिया में नाला और सडक निर्माण होने से यहां स्थित गांव की भौतिक स्वरुप में ही परिवर्तन आनेवाला है । उन्होंने यह भी कहा कि गांव के विकास और जनता की सेवा ही उनके लिए मुख्य प्राथमिकता है । उन्होंने कहा– ‘मैं चाहता हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के हर गांव में सड़क पहुँच सके । क्योंकि विकास के लिए सडक ही न्यूनतम पूर्वाधार है, उसके बाद विकास निर्माण और समृद्धि संबंधी अन्य कार्य तो स्वतः आगे बढ़नेवाला है ।’
सम–सामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए सांसद् यादव ने यह भी कहा कि प्रतिनिसिधभा बिघटन के संबंध में सर्वोच्च अदालत से जो निर्णय आया है, वह जनता के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय है । उनका कहना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने असंवैधानिक कदम चाल कर संसद् को विघटन किया था, इसीलिए सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनस्र्थापना होना स्वागतयोग्य कदम है ।
सांसद यादव के स्वकीय सचिव निखिल वर्णवाल के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य जन्नत अन्सारी, जनता समाजवादी पार्टी के जिला सदस्य जितेन्द्र यादव, वडा इकाई अध्यक्ष शुलेमान अंसारी जैसे नेताकार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही थी ।

