सिरहा स्थित भन्सार गेट से लागू औषध के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
काठमांडू, २६ जनवरी । नेपाल बार्डर आउट पोस्ट मार्डर से परिचालित सशस्त्र पुलिस ने सिरहा भन्सार गेट से ४२ वर्षीय अब्जल मन्सुर को लागू औषध के साथ गिरफ्तार किया है । धनुषा जिला धनुषाधाम नगरपालिका–९ धारापानी निवासी अब्जल को ५० हजार रुपये बराबर की अवैध लागू औषध के साथ उनके ही द्वारा प्रयोग प्रदेश २–०२–प–४६४९ नम्बर की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । पुलिस का कहना है कि लागू औषध कारोबार में उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल प्रयोग किए हैं । पुलिस ने लागू औषध और मोटरसाइकिल के साथ अब्जल को भन्सार कार्यालय मार्डर ले गया है ।

