कांग्रेस नेता जोशी की अवस्था गम्भीर

काठमांडू, २६ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व मन्त्री नवीन्द्रराज जोशी की अवस्था गम्भीर होती जा रही है । बिहीबार मस्तिष्कघात होने के कारण उनको वीर अस्पताल भर्ती की गई थी । लेकिन वीर अस्पताल ने नेता जोशी को नर्भिक अस्पताल भेज दिया था ।
नर्भिक अस्पताल स्रोत के अनुसार उनके मस्तिष्क में खून जाम हो गया है, अवस्था गम्भीर है, जोशी कोमा में हैं ।
उपचार में संलग्न डा. राजीव झा के अनुसार जोशी का आधा मस्तिक काम नहीं कर रहा है । उन्होंने कहा है कि सुगर और प्रेसर जैसे समस्याओं से भी पीडित नेता जोशी को बचाने का प्रयास जारी है । डा. झा ने यह भी कहा है कि नेता जोशी की अवस्था ऐसी है, जहां से ६०–७० प्रतिशत मरीजों की बचाना मुस्कील हो जाती है ।

