Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रजत भाटिया  के शतक से टर्फ अंतिम आठ में

 

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो)4 मार्च । 2021: पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर रजत भाटिया के शानदार शतक (113,122 गेंद 15 चौके और 6 छक्के) और कुलदीप दीवान की तूफानी पारी (16 गेंद 6 छक्के और एक चौका सहित 49) नाबाद और दिल्ली अंडर-19 खिलाडी दिविज मेहरा की सटीक गेंदबाजी 3/13 की बदौलत टर्फ क्रिकेट अकादमी सीनियर ने डार्लिंग फ्रंट लाइन क्लब को 97 रनो से पराजित कर प्रथम आर एम् सिंह मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया रजत भाटिया को मैं ऑफ़ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के चेयरमैन सचिन खुराना ने प्रदान किया टर्फ अकादमी के कप्तान रजत भाटिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय को सही साबित करते हुए उनके ओपनर रजत भाटिया (133)और आराध्या यादव (47) ने पहले विकेट के लिए 25.2 ओवर में 139 रन जोड़कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत  दी और अंत में कुलदीप दीवान ने सिर्फ 16 गेंदों पर 6 छक्के और एक चौके सहित नाबाद 49 रनो की पारी खेली टर्फ ने निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट पर 287 रनो का विशाल स्कोर बनाया जबाब में डार्लिंग  की टीम 32.3ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमे इंडिया अंडर -23 खिलाडी ह्रितिक शौकीन की 106 रनो की पारी खेली टर्फ अकादमी के लिए दिल्ली अंडर -19 के मध्यम पेसर दिविज मेहरा ने अपने पांच ओवर में सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com