Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फर्जी वैक्सीन का भंडाफोड़ : चीन में पुलिस ने 80 लोगों को एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया

 

दुनिया एक ओर कोरोनावायरस  महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर रही है. दूसरी ओर, फर्जी वैक्सीन  अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ा रही हैं. दुनियाभर के कई देशों में फर्जी वैक्सीन का भंडाफोड़ किया गया है. इसी कड़ी में इंटरपोल  ने चीन  और दक्षिण अफ्रीका  में हजारों फर्जी वैक्सीनों को जब्त किया है. साथ ही इस मामले में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

चीन में पुलिस ने 80 लोगों को एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया है. ये लोग फर्जी कोरोना वैक्सीन बनाने में लगे हुए थे. वहीं, इस फैक्ट्री से लगभग तीन हजार फर्जी वैक्सीन खुराक को जब्त किया गया है. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के गोटैंग में स्थित एक वेयरहाउस से तीन चीनी नागरिकों और एक जाम्बियन नागरिक को हिरासत में लिया गया है. इस वेयरहाउस से 2400 फर्जी वैक्सीन को कब्जे में लिया गया है. हालांकि, इंटरपोल ने ये नहीं बताया है कि ये गिरफ्तारी किस दिन की गई.

यह भी पढें   कोलम्बिया में ७.४ तीव्रता की शक्तिशाली भूकम्प...अबतक १३२ लोगों की मृत्यु,

दक्षिण अफ्रीका में फर्जी वैक्सीन को लेकर वहां के स्थानीय अखबार ‘संडे टाइम्स’ ने दिसंबर के अंत में जानकारी दी थी. बुधवार को जारी किए गए इंटरपोल के बयान में इसने कहा कि इसे अन्य फर्जी वैक्सीन बनाने वाले गिरोह की जानकारी मिल रही है. फ्रांस के ल्योन (Lyon) में स्थित ‘इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ओर ऑर्गेनाइजेशन’ (इंटरपोल) पुलिस फोर्स और अपराध रोकने वाली इकाइयों के सहयोग से जुर्म का सफाया करता है. गौरतलब है कि फर्जी वैक्सीन का भंडाफोड़ ऐसे समय में हुआ है, जब 25 लाख लोग वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं और 11 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.

यह भी पढें   त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात

बिना परीक्षण वाली वैक्सीन जानलेवा: इंटरपोल
फर्जी वैक्सीन का भंडाफोड़ करते हुए इंटरपोल ने कहा, अभी तक जितनी भी वैक्सीनों को प्रयोग की अनुमति दी गई है. उनकी अभी बाजार में बिक्री नहीं हो रही है. इसने कहा कि वेबसाइट और डार्क वेब पर प्रचार की जाने वाली किसी भी वैक्सीन को सही नहीं माना जाएगा. ऐसी वैक्सीन बिना किसी परीक्षण के बनाई गई हो सकती है और ये लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है. कोरोनावायरस महामारी पर काबू पाने के लिए वैक्सीन एक मुख्य हथियार है. ऐसे में वैक्सीन की मौजूदा खुराक को हासिल करने के लिए दुनियाभर के देशों के बीच होड़ लगी हुई है. हाल के दिनों में कई वैक्सीनों को इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com