Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपहृत दंपति के मामले में 29 संस्थाओं ने आंतरिक मामला तथा कानून मंत्री को ज्ञापन सौंपा

 


जनकपुर (भारत नेपाल सीमा)।  रविवार को सहोरवा महोत्तरी से अपहृत / लापता मुसाफिर झा दंपती की तलाश में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए 29  संगठन संयुक्त रूप से राज्य सरकार के आंतरिक मामिला और कानून मंत्री ज्ञानेन्द्र यादव को गयापन सौंपा। माननीय मंत्री ने संघर्ष समिति सदस्यों को अविलंब पहल करने का आश्वासन दिया है । ज्ञापन सौंपने बाला संस्थाओं में  मैथिल ब्राह्मण महासभा ,राष्ट्रीय इंजीनियर संघ, नेपाल तराई इंजीनियर समाज  ,नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा , मधेश पत्रकार महासंघ धनुषा ,  नेपाल कायस्थ महासंघ,समावेशी युवा क्लब ,जनकपुर नागरिक समाज ,नेपाल समावेशी ट्रेड यूनियन महासंघ, नेपाल ट्रेड यूनियन महासंघ स्वतंत्र ,नेपाल विश्व हिंदू महासंघ  प्रदेश 2,न्यू विजन नेपाल , वकले एजुकेशन सोसायटी,, ह्यूमन डेवलोपमेन्ट सेंटर ,सामाजिक वातावरण विकास केंद्र, ,तृणमूल सशक्तीकरण केंद्र,श्रम बातावरण विकास केंद्र,असहाय संरक्षण मंच,स्वयं सहायता समाज महोत्तरी , आइडिया नेपाल प्रदेश 2,
,गौशला दलित उत्त्थान समाज  महोत्तरी,भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी सहित सात अन्य संस्था है । ज्ञापन सौंपने बाला संस्था के प्रमुखों में भगवान झा, बृज कुमार यादव , मुरली मनोहर मिश्रा , दीपेंद्र साह , पूर्व सीडीओ जीवछ मिश्र सहित अन्य प्रबुद्धजन शामिल थे ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका 6के बार्डाध्यक्ष का निधन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com