महाशिवरात्रि महापर्व पर बुध का गोचर और शिव योग बनेंगे सबके बिगड़े कार्य
राज शर्मा । शिव की सर्वप्रिय रात्रि जिसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है वह इस वर्ष 11 मार्च को मनाई जाएगी । धार्मिक दृष्टिकोण से यह महापर्व समस्त प्रकार की ऊर्जा को बढाने में सहायक होती है । पुराणों में वर्णन आया है कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि व्रत करने का विधान है । इस वर्ष की महाशिवरात्रि का महापर्व कई संयोगों से युक्त रहने वाला है । वर्ष 2021 में 11 मार्च को दिन में 2 बजकर 40 मिनट से चतुर्दशी तिथि लगेगी जो मध्यरात्रि को भी व्याप्त रहेगी और 12 तारीख को दिन के 3 बजकर 3 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए 12 तारीख को उदय कालीन चतुर्थी होने पर भी 11 मार्च को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
● शिव योग के कारण मिलेगी सभी कार्यों में सफलता ,
महाशिवरात्रि के दौरान प्रातः 9 बजकर 23 मिनट तक शिव योग रहने से सभी प्रकार के नवीन कार्यों में सिद्धि मिलेगी । तदुपरांत सिद्ध योग का आरंभ हो जाएगा जो अगले दिन अर्थात 12 मार्च की प्रातः 8 बजकर 28 मिनट तक व्याप्त रहेगा ।
● महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त
चतुर्दशी तिथि आरंभ 11 मार्च :- 2 बजकर 40 मिनट पर
चतुर्दशी तिथि समाप्त 12 मार्च : -3 बजकर 3 मिनट पर
निशीथ काल 11 मार्च मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 24 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक।
शिवयोग 11 मार्च सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक
सिद्ध योग 9 बजकर 24 मिनट से अगले दिन 8 बजकर 24 मिनट तक
धनिष्ठा नक्षत्र रात 9 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र
पंचक आरंभ – 11 मार्च सुबह 9 बजकर 20 मिनट से
● महाशिवरात्रि पर पूजा का समय गृहस्थ और साधकों के लिए
महाशिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर तंत्र, मंत्र साधना, तांत्रिक पूजा, रुद्राभिषेक करने के लिए 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक का समय सर्वश्रेष्ठ व सिद्धिकारक रहेगा।
सामान्य गृहस्थ को शुभ और मनोकामना पूर्ति के लिए सुबह और संध्या काल में शिव की आराधना करनी चाहिए।
2 बजककर 40 मिनट से चतुर्दशी लग जाने से दोपहर बाद शिवजी की पूजा का विशेष महत्व रहेगा।
● महाशिवरात्रि को बुध का गोचर कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव
महाशिवरात्रि के दिन बुध का यह गोचर कार्यों की सिद्धि दिलाने वाला माना जा रहा है। बुध 31 मार्च तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। बुध ग्रह का यह गोचर इन 5 राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा। बात करते है बुध का राशि परिवर्तन किस राशि पर क्या प्रभाव डालेगा
मेष राशि – बुध ग्रह का गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ में बढ़ौतरी दिलाने वाला रहेगा । नई-नई यात्राओं के योग बनेंगे ।
वृष राशि – वृष राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैरियर में सफलता और वृद्धि के योग बनाएगा । इस दौरान किया गया आर्थिक निवेश वृष राशि के लिए लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
मिथुन राशि – बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभकारक रहेगा है। लंबी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए अशुभता लेकर आएगा। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ने वाला है अतः खान पान के प्रति सतर्कता बरते ।
सिंह राशि – इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आय में वृद्धि के योग दिलाने वाला होगा। मित्रवर्ग में बिजनेस से सम्बंधित साझेदारी फलदायी रहेगी। साथ ही व्यापार का विस्तार भी होगा।
कन्या राशि- इस राशि वालों के लिए यह समय घरेलू उलझने खड़ी करने वाला होगा । इस दौरान जीवनसाथी के बीच की दूरी बढ़ सकती है। इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। यहां बुध का गोचर उच्चपद के योग दिलाएगा ।
तुला राशि – यह गोचर आपके लिए सबसे अधिक लाभदायक रहेगा। आय में विशेष वृद्धि के योग बनेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी
वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को संपत्ति से संबंधित लाभ होने वाले है । परिवार में खुशियां रहेंगी। आर्थिक रूप से बुध का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों लिए फायदेमंद साबित होगा ।
धनु राशि- इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि के योग बनेंगे । धन की विशेष प्राप्ति हो सकती है।इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि – इस दौरान भाग्योदय होने के योग बनेंगे । अपनी बुद्धिमत्ता से सबको प्रभावित करेंगे। हालांकि, ध्यान रखें की तनाव आप पर हावी ना हो पाए।
कुंभ राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभकारक रहेगा। दूर के दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखे।
मीन राशि- कोई पुराने मुकद्दमे या मुद्दे तनाव के कारण बन सकते है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य होने के योग बनेंगे ।

आनी कुल्लू हिमाचल प्रदेश
Mob 9817819789
sraj74853@gmail.com

