Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

*आज का पञ्चाङ्ग—-*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री

 

*आज का पञ्चाङ्ग—-*

आज का अंग्रेजी *दिनांक:–* 10.03.2021
शुभसंवत् :—2077(प्रमादी)
शके:—1942
सौम्ययन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—द्वादशी तिथि दिन 02:52 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी
दिन:—बुधवार
नक्षत्र :—श्रवण नक्षत्र
योग:—परिघ
करण:—तैतिल
सूर्योदय :—प्रातः 06:08
सूर्यास्त : संध्या 05:52
सूर्य :—कुम्भ राशि में
चंद्रमा :—मकर राशि में
*आज का राहूकाल* दिन:—12:00 बजे से दिन:—01:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—* दोपहर 11:36 से दोपहर 12:24 तक
*(नोट:—* कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।

आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व *खास:—* आज प्रदोष व्रत होगा।

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
आज मेष राशि के जातक सच्चाई का साथ देंगे और इसके लिए अगर उच्च अधिकारियों के साथ सीधी बात करनी पड़ेगी तो उसके लिए भी आगे आएंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग करेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ मिलने की संभावना बनती है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।

यह भी पढें   जनता आधारभूत विद्यालय के भवन का शिलान्यास

🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी से संबंधित कामकाज में लाभ मिलेगा। न्यायिक प्रक्रिया में आपका विश्वास बढ़ेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। भाग्य के सहयोग से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों को टैक्सेशन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इंश्योरेंस फाइनैंशल प्लानिंग, ऑडिट या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने की योजनाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातकों के व्यवसायिक दृष्टिकोण से बेहतरीन दिन है। रिसॉर्सेस बढ़ेंगे। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के आने की वजह से व्यवसायियों को लाभ प्राप्त होगा। अच्छा मुनाफा होने से निवेश संबंधित योजनाओं की तरफ आकर्षित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार पर धन खर्च होगा।

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों में प्रतिस्पर्द्धा की भावना रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के सही उपयोग से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। धन संबंधित मामलों में कमाई तो होगी लेकिन खर्चे बहुत अधिक रहेंगे। सेहत से जुड़े मुद्दों को इग्नोर ना करें।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन : मतदान का समय फिर से आगे बढ़ा

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातक कामकाज से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। धन संबंधित मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। एक से ज्यादा परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। महंगी ज्वैलरी पर धन खर्च हो सकता है।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों को यात्रा से लाभ होने की संभावना है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने के बजाय प्रैक्टिकल निर्णय लेना हितकर रहेगा। मानसिक रूप से थकान हो सकती है। पारिवारिक मुद्दों पर धन खर्च होगा। कमाई के लिए दिन ठीक-ठाक है।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातक प्रसन्न रहेंगे। सभी कामकाज आसानी से पूरे होते जाएंगे। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

🏹धनु
आज धनु राशि के जातक पिछली घटनाओं को लेकर परेशान रहेंगे। पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना करें। आर्थिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए निवेश संबंधित योजनाओं में सोच समझकर आगे बढ़े। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकते हैं।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत होगी। खर्चे अनियंत्रित रहने की वजह से मानसिक संताप हो सकता है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़े। पार्टनर का सहयोग पूरी तरह से आपको मिल रहा है। मुश्किलों को दूर करने में कामयाब रहेंगे।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातक अपने कामकाज को एकाग्रता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। समय बहुत अनुकूल नहीं है। पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतें, गलत जगह निवेश हानि करा सकता है। जमीन से संबंधित सौदों में जो बताया जाएगा असलियत उससे कुछ अलग हो सकती है। ध्‍यान देकर काम करने की जरूरत है।

🐟मीन
आज मीन राशि के जातक मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।‌ व्यापारियों के फायदेमंद सौदे होंगे। सामाजिक स्तर को बढ़ाने के लिए दिखावे के लिए धन खर्च होने की संभावना बन रही है। बड़े भाई के समान व्यक्ति से संबंध मजबूत बनेंगे। जो भविष्य में तरक्की के रास्ते निर्मित करेगा।

आलेख:—
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *