Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेश भट्ट नहीं चाहते कि बेटी आलिया भट्ट की हो शादी

 

हर पिता अपने बेटी के लिए पजेसिव होता है। ऐसे आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के साथ भी है। ‘आशिकी’ डायरेक्टर अपनी बेटी को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव हैं। खासकर तब, जब बात आती है स्क्रीन पर किस और रियल लाइफ में डेटिंग की। एक पुराने इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इसे लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि महेश भट्ट नहीं चाहते कि वह शादी करें। इसके अलावा एक बार महेश भट्ट ने धमकी देते हुए कहा था कि वह शाहीन और आलिया को बाथरूम में बंद कर देंगे और अपनी नजरों से दूर होने नहीं देंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

आलिया भट्ट ने कहा, “मेरे पिता ने हमसे कहा कि तुम लोग कहीं नहीं जा सकते, मैं तुम सभी को कमरे में लॉक कर दूंगा। वह सच हैं और बोल देते हैं कि हम दोनों को वह शादी करते नहीं देखना चाहते। वह ऐसे ही नहीं कह रहे हैं, वह सच में ऐसा कर भी देंगे। वह काफी पजेसिव हैं और हमें शादी करने से मना करते हैं।”

आलिया ने जब केवल दो ही फिल्मों में काम किया था, तब उनका अर्जुन कपूर संग किसिंग सीन को लेकर एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह केवल एक्टिंग कर रही हैं। पापा ने कहा कि अगर रियल लाइफ में तुमने मेरे सामने किसी को किस किया तो मैं तुम्हें थप्पड़ मार दूंगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com