पूर्व मन्त्री जोशी को उपचार के लिए सरकार द्वारा १० लाख सहयोग

काठमांडू, १९ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्वमन्त्री नवीन्द्रराज जोशी को उपचार के लिए नेपाल सरकार की ओर से १० लाख रुपये सहयोग स्वरुप मिलनेवाला है । उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल ने शुक्रबार थापाथली स्थित नर्भिक अस्पताल पहुँचकर जोशी की स्वास्थ्य अवस्था संबंधी जानकारी लेते हुए परिवारिक सदस्यों के साथ सहयोग के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया है ।
उप–प्रधानमन्त्री पोखरेल ने नेता जोशी की पिछली स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए कामना किया है । स्मरणीय है, मस्तिष्कघात होने के कारण पूर्वमन्त्री जोशी को गत फाल्गुन १४ गते नर्भिक अस्पताल भर्ती की गई थी । अस्पताल ने कहा है कि भेन्टिलेटर में उपचारत जोशी की स्वास्थ्य स्थित आज के दिन भी गम्भीर है ।

