भारत सरकार के सहयोग से नुवाकोट जिला में पुनः निर्मित ४ विद्यालय भवन का उद्घाटन
काठमांडू, १९ मार्च । भारत सरकार के सहयोग में नुवाकोट जिला में पुनः निर्मित ४ विद्यालय भवन का उद्घाटन हो गया है । भारतीय राजदूतावास के प्रेस, सूचना तथा संस्कृति प्रभाग प्रमुख नवीन कुमार और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत सुशील ज्ञवाली ने आज शुक्रबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच जिला स्थित श्री कालिका, श्री पिमलटार, श्री पञ्चलिङ्गे और श्री सरस्वती माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन किया ।
वि.सं. २०७२ साल की भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त उल्लेखित विद्यालय भवन भारत सरकार की ओर से प्राप्त अनुदान आर्थिक सहयोग से पुननिर्माण की गई है । कार्यक्रम में केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई (शिक्षा), जिल्ला आयोजना कार्यान्वयन इकाई (नुवाकोट), ककनी गाउँपालिका, दुप्चेश्वर गाउँपालिका, तारकेश्वर गाउँपालिका, किस्पाङ गाउँपालिका के प्रतिनिधि जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही थी ।
उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए भारतीय दूतावास प्रेस, सूचना तथा संस्कृति प्रभाग प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि राष्ट्र और जनता की सुनिश्चित भविष्य के लिए शिक्षा की योगदान महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा– ‘नेपाल सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक पूर्वाधार विकास के लिए जो प्रतिबद्धता व्यक्त किया है, उसको सहयोग करने के लिए ही भारत सरकार ने सन् २००३ के बाद यहां सयों शैक्षिक भवन निर्माण किया है । नेपाल में हो रहे विकास निर्माण में सहयोग करने के लिए और भारत–नेपाल सम्बन्ध को अधिक मजबुत बनाने के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की ओर से ३००० से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल रही है, उससे लाभान्वित होने के लिए भी उन्होंने नेपाली विद्यार्थियों से आग्रह किया ।
नेपाल स्थित भारतीय दूतावस के अनुसार नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित भूकम्प प्रतिरोधी मापदण्ड के अनुसार उल्लेखित विद्यालय भवन को पुनर्निर्माण किया गया है, इसकी लागत नेपाली १६.७ करोड है । नवनिर्मित विद्यालय में क्लस रुम भवन, प्रशासनिक भवन, अभ्यास भवन और छात्र तथा छात्राओं के लिए अलग–अलग सफाई कक्ष की सुविधाएं है । उल्लेखित ४ विद्यालय में १८०० से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । विश्वास है कि नवनिर्मित संरचना के कारण विद्यार्थी वर्ग अपनी पढाई को प्रभावकारी वातावरण में सम्पन्न कर पाएंगे ।
स्मरणीय है, वि.सं. २०७२ साल की भूकंप में क्षतिग्रस्त भौतिक संरचनाओं में से ११ जिलों की २८ सांस्कृतिक सम्पदा की पुनस्र्थापना तथा सवलीकरण और १४७ स्वास्थ्य भवन निर्माण का काम भारत सरकार की आर्थिक सहयोग से हो रहा है । इसके लिए भारत सरकार ने ५० मिलियन अमेरिकी डॉलर बराबर आर्थिक सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्घता व्यक्त की है ।

