नेपालगंज मे महिलाओं के लिए कर्जा व्यवस्थापन तालिम
नेपालगन्ज,पवन जायसवाल । ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके के आयोजना में यहाँ बचत समूह के महिलाओं के लिए अनुगमन कार्याशाला गोष्ठी और कर्जा व्यवस्थापन तालिम प्रारम्भ हुआ ।
उक्त केन्द्र के द्वारा संचालित बचत लघु ऋण प्रवद्र्धन कार्यक्रम मे आवद्ध नेपालगन्ज नगर क्षेत्र के विभिन्न वडा के बचत समूह के महिला सदस्य को समूह गत और क्षेत्रगत रुप मे करीब १० दिन तक संचालन होनेवाला उक्त गोष्ठी और तालिम के उद्घाटन एक कार्यक्रम के वीच प्रमुख अतिथि नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके के सभापति रण प्रसाद राना ने किया ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र के कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा ने स्वागत मन्तब्य व्यक्त करके गोष्ठी और तालिम के उद्देश्य के उपर प्रकाश डाला । कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा ने कहा कि २०५८ साल सें इस संस्था द्वारा संचालित बचत लघु ऋण प्रवद्र्धन कार्यक्रम मे आवद्ध बचत समूह के महिला सदस्य को हर साल समूह और सदस्य के नियमित बचत और कर्जा के अवस्था, कर्जा असुली के स्थिति, संस्था और समूह के वीच के सम्बन्ध, उन लोगों के समूह के आन्तरिक समस्या पहिचान और समाधान के उपाय लगायत सदस्य के क्षमता अभिवृद्धि करना गोष्ठी और तालिम के प्रमुख उद्देश्य है ।
कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा ने जानकारी दिया कि गोष्ठी और तालिम में नगर क्षेत्र के करीब २ सय सें अधिक महिला १० दिन तक संचालन होने वाला गोष्ठी और तालिम में सहभागी होंगे ।
उद्घाटन कार्यक्रम संस्था के उपाध्यक्ष माधवराम वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था । कार्यक्रम में भेरी सहकारी लिमिटेड नेपालगन्जका लेखा अधिकृत सुश्री शोभा गुरुङले बंैक र सहकारी बंैक के विषय में उपस्थित विभिन्न १२ बचत समूह के महिलाओं को जानकारी दिया ।
गोष्ठी और तालिम के प्रथम दिन सिद्धेश्वरी महिला बचत समूह, सृजना महिला बचत समूह, रहर महिला बचत समूह, सरस्वती महिला बचत समूह, स्मृति महिला बचत समूह, वर्षा महिला बचत समूह, सुनगाभा महिला बचत समूह, उषा महिला बचत समूह, सम्झना महिला बचत समूह, भगवती महिला बचत समूह, नमूना महिला बचत समूह र जमूना महिला बचत समूह लगायत के समूह में आवद्ध महिलाओं का सहभागिता रहा ।
कार्यक्रम में महिला बचत समूहका महिलाओं ने भेरी सहकारी लिमिटेड नेपालगन्ज के लेखा अधिकृत सुश्री शोभा गुरुङ सें सहकारी संस्था, सहकारिता, सहकारी संस्था के कर्जा और भुक्तानी प्रक्रिया, नीति नियम आदि के बारे में अपना जिज्ञासा और विचार व्यक्त किया था । 
उक्त कार्यक्रमको संचालन तारा केसी सापकोटा ने कियाथा । कार्यक्रम में कृष्ण देवकोटा, ममता आर्चाय, महेश श्रेष्ठ लगायत ५० भन्दा सेें अधिक लोग उपस्थित थे ।
तालिम के प्रमुख प्रशिक्षक तथा कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा के अनुसार गोष्ठी और तालिम में प्रशिक्षक के रुप में क्यापिटल मर्चेन्ट बैंक के प्रवन्धक श्रीधर गौतम और शोभा गुरुङ सहभागी हो रहे हैं ।

