Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाल विवाह न्यूनीकरण के लिए सड़क नाटक प्रदर्शन

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
बाल विवाह न्यूनीकरण संबंधी उद्देश्य को लेकर बाँके जिला नरैनापुर गाँवपालिका स्थित विभिन्न गांव में सड़क नाटक प्रदर्शन हुआ है । नरैनापुर गावँपालिका वडा नं ६ स्थित गाँव–टोल में चैत्र ९ गते सोमवार प्रदर्शित सड़क नाटक सभ्य समाज नेपाल नामक संस्था की अगुवाई में हुआ है, इसके लिए वडा नं ६ कार्यालय ने सहयोग किया है ।
सभ्य समाज नेपाल के अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने कहा कि बाल विवाह के दृष्टिकोण से नरैनापुर गांवपालिका वडा नं.–६ सबसे अधिक जोखिमपूर्ण क्षेत्र है, इसीलिए सामाजिक चेतना अभिवृद्धि के लिए इसी क्षेत्र को चयन किया गया है ।

यह भी पढें   हिंदी  भाषा - साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व - डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र जी : विनोदकुमार विमल    


नाटक में कम उम्र में होनेवाला विवाह, उससे सिर्जित समस्या, संभावित दुर्घटना जैसे विषयवस्तु को उठाया गया है । अध्यक्ष यादव के अनुसार वडा नं ६ स्थित जमुनी, सोनवर्षा, गंगापुर और नईबस्ती (भोजपुर) में सड़क नाटक हुआ है । हारुन अली, प्रकाश नेपाली, उदयराज जायसवाल, आरती वर्मा, सुरज नेपाली, जगदीश साहनी, मोहनी बालमिकी और बिद्या बर्मा जैसे कलाकारों ने नाटक में अपना अभिनय कला प्रस्तुत किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *