Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य सतर्ककता के साथ होली पर्व मनाएः मुख्यमन्त्री राउत

 
लालबाबु राउत, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २७ मार्च । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने आम सर्वसाधारण से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस (कोभीड१९) की महामारी व्याप्त है, संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसीलिए स्वास्थय सतर्कता को अपना कर ही होली पर्व मनाएं । हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए महत्वपूर्ण इस पर्व के अवसर पर उन्होंने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐसा आग्रह किया है ।
अपने विज्ञप्ति में मुख्यमन्त्री राउत ने सम्पूर्ण हिन्दू धर्मावलम्बी और प्रदेश नं. २ निवासी जनसमुदाय में सुस्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए होली के उपलक्ष्य में शुभकामना भी व्यक्त किया है । उन्होंने यह भी कहा है कि जनकपुरधाम की ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहर मिथिलामध्ये परिक्रमा में सहभागी सम्पूर्ण साधुसन्त एवं धर्मानुरागी में भी होली पर्व का हार्दिक शुभकामना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *