Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

नेपालगन्ज में गुल्जारे अदब का मासिक गजल गोष्ठी।

 

nepalganj gateनेपालगन्ज , पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज शहर मे गुल्जारे अदब का मासिक गजल गोष्ठी शनिबार के दिन स्थानीय महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में  सम्पन्न हुआ ।
मासिक गजल गोष्ठी के अवसर पर अवधी सांस्कृतिक बिकास परिषद् बाँके के अध्यक्ष एवं बरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानन्द चौबे प्रमुख आतिथि का आसन ग्रहन किये थे तो अदब के अध्यक्ष अब्दुल लातिफ शौक ने अध्यक्षता की थी । इस अवसर पर  सम्पन्न कार्याक्रम में नेपालगन्ज के उर्दू साहित्यकार जुबेर अहमद नातिक, मोहम्मद यूसुफ आरफी, अदब के सचिव मुस्तफा अहशन कुरैशी, जमील अहमद हाशमी, लगायत उर्दू साहित्यकारों ने  शेर, गजल, लेख, रचनायें अपना–अपना प्रस्तुत किया ।
इसी तरह  गुल्जारे अदब हरेक माहीने में मासिक गजल  गोष्ठी का आयोजन करते आ रहा है । इसी माहीने के  अन्तिम शनिबार के दिन मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन करेंगें ।
गजल गोष्ठी में (बस और किसी रोज अफसाना कहेंगें मिसरा–ए ) पर  अपना– अपना शेर वाचन करेगें अदब के सचिव मुस्तफा अहशन कुरैशी ने जानकारी दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *