Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैपिटल हिल के बाहर एक कार चालक ने  दो पुलिस अधिकारियों को कुचला, एक की मौत

 

अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) के बाहर एक कार चालक ने लगे बैरिकेड में को टक्कर मारने के बाद दो पुलिस अधिकारियों को कुचल दिया। इसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद यूएस कैपिटॉल में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

यह भी पढें   डॉ. संगीता मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय में, विपद् के बाद संभावित महामारी नियंत्रण की जिम्मेदारी

कार टकराने और गोलीबारी की यह घटना कैपिटॉल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई। इस घटना ने करीब तीन महीने पहले अमेरिकी कैपिटॉल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दीं, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे।

कैपिटॉल पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने पुलिस के दो अधिकारियों को वाहन से टक्कर मार दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई।

यह भी पढें   अच्छे विचारों की रोशनी से निखरता है जीवन का व्यक्तित्व : बिमल सरार्फ

वहीं, अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मारे गए पुलिस अधिकारी के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा की हमले में मारे गए पुलिस अधिकारी विलियम इवांस ने कैपिटल हिल को बचाने के लिए अपनी जान दे दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com