Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही निवास बालुवाटार से प्रधानमन्त्री ओली कर रहे हैं १६५ सड़कों का शिलान्यास

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ अप्रील । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली अपने ही निवास बालुवाटार से देश के विभिन्न स्थानों में निर्माण के लिए तय १६५ सड़कों का शिलान्यास कर रहे हैं । इसके लिए आज शनिबार ११ बजे का समय तय है । प्रधानमन्त्री सचिवालय स्रोत का कहना है कि देशभर स्थित हर निर्वाचन क्षेत्र में निर्माण के लिए तय सड़कों का उद्घाटन हो रहा है । सडक विभाग स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री ओली स्वीच दबाकर सडक निर्माण का शुभारम्भ करनेवाले हैं ।
स्मरणीय है, सरकार ने चालू आर्थिक वर्ष में हर निर्वाचन क्षेत्र में एक सड़क बनाने का कार्यक्रम इससे पहले ही सार्वजनिक किया था । कार्यक्रम के लिए ३ अरब २० करोड बजट विनियोजन है । गजब की बात तो यह भी है कि इसतरह का सड़क निर्माण बहुर्षीय ठेक्का प्रक्रिया द्वारा निर्माण किया जाता है और अधिकांश सड़कों की डीपीआर एवं वातावरणीय अध्ययन तैयार नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *