Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से शुरु हो रहा है नेपाल समूह का राजनीतिक अभियान

 

काठमांडू, ३ अप्रील । नेकपा एमाले माधव कुमार नेपाल समूह ने आज से देशभर संगठन बिस्तार और सुदृढीकरण अभियान शुरु करने की तैयारी की है । शुक्रबार सम्पन्न नेपाल समूह केन्द्रीय कमिटी बैठक ने यह निर्णय किया है । निर्णयअनुसार चैत्र ४ और ५ गते सम्पन्न राष्ट्रीय कार्यकर्ता भेला ने जो निष्कर्ष निकाल लिया है और जो राजनीतिक प्रतिवेदन पारित हुआ है, उसको अब कार्यकर्ताओं के बीच प्रस्तुत किया जाएगा ।
बैठक के बाद नेता योगेश भट्टराई ने कहा कि ‘हम हम लोग राष्ट्रव्यापी रुप में संगठन निर्माण, प्रशिक्षण अभियान में निकल रहे हैं । कार्यकर्ता भेला से प्राप्त सुझाव अनुसार तयार राजनीतिक प्रतिवेदन को अंतिम रुप देकर देशभर ले जा रहे हैं ।’ इसीतरह बैठक ने पूर्व प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल, पार्टी उपाध्यक्ष भीम रावल, नेता सुरेन्द्र पाण्डे और घनश्याम भुसाल के ऊपर पार्टी अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर से की गई कारवाही को भी विरोध किया है ।
बैठक का निष्कर्ष है कि प्रधानमन्त्री ओली सिर्फ सरकार में ही नहीं, पार्टी के भीतर भी निरंकुत लाद रहे हैं । बैठक ने इसको निन्दा और भत्सर्ना किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *