Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेश में फ्लोर क्रॉस करनेवाले एमाले संबंद्ध ४ प्रदेश सांसदों को पार्टी से हटाने की तैयारी

 

काठमांडू, २३ अप्रील । कर्णाली प्रदेश में पार्टी निर्देशन विपरित फ्लोर क्रॉस करनेवाले एमाले संबंद्ध ४ प्रदेश सांसदों को पार्टी से हटाया जा रहा है । नेकपा एमाले से प्राप्त सूचना अनुसार आज आयोजित पार्टी महाधिवेशन आयोजक कमिटी बैठक से औपचारिक रुप में यह निर्णय हो रहा है ।
स्मरणीय है, माओवादी केन्द्र के नेता महेन्द्रबहादुर शाही नेतृत्व में निर्मित कर्णाली प्रदेश सरकार को बचाने के लिए नेकपा एमाले के प्रदेश सांसद् प्रकाश ज्वाला, कुर्मराज शाही, नन्दसिंह बुढा और अमरबहादुर थापा ने पार्टी निर्देशन विपरित प्रदेशसभा में फ्लोर क्रॉस किया था । शाही को विश्वास का मत प्रदान करनेवाले चारों प्रदेश सांसद् उसके अगले दिन मन्त्री पद में नियुक्त हो चुके हैं ।
इसीतरह नेकपा एमाले ने पार्टी नीति और निर्देशन के विपरित गतिविधि करने के आरोप में २७ संघीय सांसद् और ५ प्रदेश सांसदों से स्पष्टीकरण भी मांग किया है । एमाले नेता सुवास नेम्वाङ ने कहा है कि फ्लोर क्रॉस करनेवाले ४ नेताओं के ऊपर कारवाही निश्चित है और बांकी अन्य संघीय और प्रदेश सांसदों के संबंध में भी आज आयोजित बैठक में विचार–विमर्श होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *