उप–निर्वाचन के लिए दल दर्ता आह्वान
काठमांडू, २३ अप्रील । लगभग एक महीने के बाद जेष्ठ ६ गते के लिए तय राष्ट्रीयसभा सदस्य उप–निर्वाचन के खातिर निर्वाचन आयोग ने दल दर्ता के लिए आह्वान किया है । संविधान की धारा २७१ अनुसार उप–निर्वाचन के लिए राजनीतिक दल दर्ता के लिए आयोग ने आग्रह किया है ।
निर्वाचन आयोग ने आज एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि वैशाख १४ गते के भीतर दल दर्ता किया जाए । बागमती प्रदेश में रिक्त पद पुर्ति के लिए आयोग ने उप–निर्वाचन प्रक्रिया शुरु किया है ।
स्मरणीय है– माओवादी केन्द्र से वि.सं. २०७४ साल में निर्वाचित रामबहादुर थापा बागमती प्रदेश से प्रतिनिधित्व करते थे । लेकिन थापा ने माओवादी परित्याग करने के कारण उक्त पद स्वतः रिक्त हो गया है । संविधान अनुसार रिक्त पद में उप–निर्वाचन आवश्यक है ।

