जसपा एकीकरण को सुरक्षित रखने के लिए डा. भट्टराई ने किया आग्रह

काठमांडू, २३ अप्रील । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के संघीय परिषद् अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने जसपा एकीकरण को सुरक्षित रखने के लिए पार्टी नेता तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है । जसपा स्थापना की एक साल पूरा होने के अवसर पर सामाजिक संजाल ट्वीटर में लिखते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसतरह का आग्रह किया है ।
नेता डा. भट्टराई ने कहा है– ‘जनता समाजवादी पार्टी स्थापना की एक साल पूरा हो चुकी है, इस उपलक्ष्य में सभी नेता, अभियान्ता, समर्थक और जनसमुदाय को हार्दिक शुभकामना । हिमाल, पहाड और तराई जोड़नेवाले अग्रगामी वैकल्पिक शक्ति के रुप में स्थापित जसपा को सभी संकटपूर्ण परिस्थियों से रक्षा करते हुए नेतृत्वदायी स्थान में पहुचाया जाए ।’
स्मरणीय है, गत साल तत्कालीन राष्ट्रीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में विभाजन होने की परिस्थिति बन गई थी । परिस्थिति को मध्यनजर करते हुए दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं ने रातो–रात वि.सं. २०७७ वैशाख १० गते दो पार्टी बीच एकीकरण घोषणा किया था । लेकिन एकीकरण प्रक्रिया आज भी अधुरी ही है और चर्चा है कि फिर दो पार्टी अलग–अलग होने की परिस्थिति में है ।

