त्रिभुवन विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सम्पूर्ण परीक्षा स्थगित
काठमांडू, २६ अप्रील । त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) द्वारा कल मंगलबार से शुरु होनेवाला सम्पूर्ण परीक्षा स्थागित की गई है । आज सोमबार सम्पन्न त्रिवि बैठक ने यह निर्णय किया है । बैठक के बाद जारी सूचना अनुसार अगले सूचना ना आने तक के लिए सम्पूर्ण परीक्षा स्थागित की गई है ।
स्मरणीय है, एक हफ्ता पहले से त्रिवी ने मानविकी, व्यवस्थापन, शिक्षा संकाय का वार्षिक परीक्षा सञ्चालन किया था । स्मरणीय है, कोरोना वायरस की फैलावट तीव्र होने के कारण आज ही काठमांडू, ललितपुर र भक्तपुर के प्रमुख जिला अधिकारियो ने बिहीबार रात से काठमांडू में निषेधाज्ञा जारी करने का निर्णय लिया है ।

