Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण्डकी प्रदेश में कोरोना से संक्रमित ४ व्यक्ति की मृत्यु

 

पोखरा, २६ अप्रील । गण्डकी प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद ४ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार मरनेवाले व्यक्ति कास्की जिला के २, स्याङ्जा और म्याग्दी जिला के १–१ हैं । उन लोगों की आज सोबार ही निधन हुआ है ।
गण्डकी प्रदेश स्वास्थ्य निर्देशनालय के अनुसार मरनेवाले व्यक्ति पोखरा महानगरपालिका–२५ निवासी ९१ वर्षीय पुरुष और वार्ड नं. १ निवासी ५५ वर्षीया महिला हैं । उन लोगों की मृत्यु पोरखा मेडिप्लस अस्पतला में हुई है ।
इसीतरह स्याङ्जा जिला वालिङ नगरपालिका–१२ निवासी ५८ वर्षीय पुरुष की मृत्यु लुम्बिनी मेडिकल कॉलेज पाल्पा में और म्याग्दी जिला रघुगंगा गांवपालिका–३ निवासी ७८ वर्षीय पुरुष की मृत्यु मणिपाल शिक्षण अस्पताल पोखरा में हुई है । नयां मृतकों के साथ गण्डकी प्रदेश में कोरोना संक्रमण होने के बाद मरनेवालों की कूल संख्या २१५ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *