Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कई सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के कारण नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित

 

काठमांडू।

नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय सदस्य चिंनकाजी श्रेष्ठ तथा अन्य में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित कर दी है।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि केंद्रीय सदस्यों श्रेष्ठ सहित अन्य नेताओं के पीएसओ, सहयोगी और केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों में संक्रमण के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस ने हालिया राजनीतिक स्थिति और आगामी 14 वें महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुधवार को केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई थी।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

बैठक से पहले, कांग्रेस ने नेताओं के पीसीआर परीक्षण को अनिवार्य कर दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *