२४ घंटों में ४९२८ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, ३५ संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, २९ अप्रील । पिछले २४ घंटों में ४९२९ व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुइृ है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार १२५९७ पीसीआर परीक्षण करने पर ४८३१ और ९६३ एन्टिजेन परीक्षण करने पर ९७ जना व्यक्तियों में संक्रमण पुष्टी हुई है । इसी अवधि में संक्रमित ३५ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ३२४६ पहुँच गई है ।मन्त्रालय ने कहा है कि पिछले २४ घंटों में कोरोना भाइरस संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या ८८८ है ।
इसीतरह पछिले २४ घंटों में काठमांडू उपत्यका में १५६१ नयां व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार काठमांडू में ११२७, भक्तपुर में १८२ और ललितपुर में २५२ व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुई है ।

