नेपाल संस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्व उपकूलपति एवं राष्ट्रीयसभा के पूर्व सदस्य पौडेल नहीं रहे
काठमांडू, १ अप्रील । नेपाल संस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्व उपकूलपति एवं राष्ट्रीयसभा के पूर्व सदस्य बिदुर पौडेल का निधन हो गया है । पूर्वीय दर्शन के जानकार पौडेल प्रथम राष्ट्रीयसभा के सदस्य भी थे । उनको मस्तिष्कघात हो गया था, आज सुबह ही उनका हुआ है और आज ही पशुपति आर्यघाट में अन्तिम दाहासंस्कार भी हो गया है ।
परिवारजन के अनुसार उपचार के लिए पौडेल को शुरु में त्रिवी शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में भर्ती की गई थी, फिर सिनामंगल स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती की गई । पौडेल ने कहा था कि वह पशुपति मन्दिर परिसर में देह त्याग करना चाहते हैं, उनकी इच्छा अनुसार ही बाद में उनको पशुपति स्थित वैद्यखाना में रखा गया था । कांग्रेस नेता चन्द्र भण्डारी ने कहा है– ‘पौडेल जी शिव भक्त थे, पशुपति मन्दिर परिक्रमा के बाद उनको वैद्यखाना में रखने के बाद उन्होंने अंतिम श्वास लिया है ।’
कांग्रेस नेता भण्डारी के अनुसार राष्ट्रीयसभा सदस्य रहते वक्त पौडेल ने सरकार की ओर से प्राप्त गाडी सुविधा को भी इन्कार किया था, इसतरह गाडी सुविधा न लेनेवाले वह एक मात्र राष्ट्रीयसभा सदस्य थे । उन्होंने कहा कि त्याग और निष्ठापूर्ण राजनीति करनेवालों के लिए स्व. पौडेल एक उदाहरणीय व्यक्तित्व हैं ।

