कोरोना कहर के बीच भारत के लिए राहत की खबर एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर
पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं। दूसरी अच्छी खबर ये है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर भारत में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।

