बागेश्वरी असल शासन रुपन्देही द्वारा प्रहरी टीम में मास्क और स्यानिटाइजर सहयोग

हिमानिली संवाददाता रुपन्देही । रुपन्देही:बागेश्वरी असल शासन (बास) रुपन्देही द्धारा प्रहरी टीम को मास्क और स्यानिटाइजर सहयोग किया है । बास संस्था ने जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही (महिला तथा बालबालिका सेवा केन्द्र), जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय रुपन्देही, वडा प्रहरी कार्यालय भैरहवा और अस्थायी प्रहरी बीट में पहुंच कर मास्क तथा स्यानिटाइजर सहयोग किया ।कोरोना भाइरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जिल्ला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही द्धारा वैशाख १६ गते से जारी किया निषेधाज्ञा पालना कराने वाले प्रहरी टीम को मंगलबार मास्क तथा स्यानिटाइजर सहयोग किया है । परजौ7
बास रुपन्देही की कार्यकारी निर्देशक विजया खत्री ने बताया है की विभिन्न प्रहरी कार्यालय में पहुंच कर एवम सडक पर कर रहे ड्यूटी प्रहरी टीम को ६ सौ पीस मास्क और ४५० पीस स्यानिटाइजर द्धारा सहयोग किया है ।कार्यक्रम के संयोजक विजया खत्री,वीरेन्द्र गुप्ता और श्रवण कान्दू रहे।बास रुपन्देही के सदस्य एवम कार्यक्रम के संयोजक श्रवण कान्दु ने बताया है की विशेष कर निशेषाज्ञा का पालना कराने वाले सुरक्षाकर्मी लोगो का महत्वपूर्ण भूमिका है जिसको लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए मास्क और स्यानिटाइजर प्रदान किया गया है ।कार्यक्रम में बास केन्द्रीय सदस्य दीक्षा बोहोरा, रुपन्देही के उपाध्यक्ष इरिक कंडेल, सदस्य कृष्ण मोहन धरिकार लगायत अन्य सदस्य उपस्थिति रहे ।

