Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिलाञ्चल मे भी धान रोपनी दिवस मनाया गया ।

 

IMG_7870कैलास दास , जनकपुर । मिथिलाञ्चल क्षेत्र मे इसबार धुमधाम के साथ धान रोपनी दिवस मनाया गया है ।
पहाडी क्षेत्र मे मनाते आ रहे धान दिवस इस वार मिथिलाञ्चल के कुछ क्षेत्रो मे गोष्ठी और आम चुरा खा कर इस पर्व को मनाय गया है ।

धान रोपनी दिवस के अवसर पर किसानों ने अपने खेतों पर रोपनी के साथ वही पर आम चुरा का भोज किया है । वैसे भी मिथिलाञ्चल मे पहले भी किसान पूजापाठ कर रोपनी तो किया करते थे परन्तु इसे एक दिवस के रुप मे पहली बार मनाया गया है ।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

नेपाल सरकार ने असार १५ गते से धान दिवस मानने की घोषणा करने के बाद मिथिलाञ्चल के किसान ने भी इस दिवस को मनाने लगा है । राष्ट्रिय धानबाली अनुसन्धान कार्यक्रम हर्दिनाथ धनुषा के प्रमुख सुर्यनारायण साह ने यह जानकारी दिया है ।

IMG_7845शनिवार धान दिवस के अवसर पर किसानों ने थाल और माटी एक दूसरे को लगाकर खुशी व्यक्त कीया है ।

राष्ट्रीय धानबाली अनुसन्धान कार्यक्रम हर्दिनाथ ने किसानों को चुरा, दही, चिनी, आम और तरकारी का भोज किया था । प्रमुख साह के अनुसार धानबाली मे कैसे वृद्धि किया जाए इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है उन्होने बताया ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

कार्यक्रम मे नार्क के पूर्व निर्देशक विजय कुमार दत्त, अनुसन्धान कार्यक्रम के पूर्व प्रमुख परशुराम लाल कर्ण, मिश्रीलाल साह, भरत प्रसाद चौधरी सहित के वक्ताओं ने बोला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com