Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली कथा संग्रह ‘हाथक रेखा’ का विमोचन

 

mकैलास दास ,जनकपुर । मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डा. रेवती रमण लाल द्वारा लिखित कथा संग्रह ‘हाथक रेखा’ का शुक्रवार एक समारोह के बीच विमोचन किया गया है ।
प्राध्यापक पुनम ठाकुर, पूर्व सिडियो रामरतन मिश्र, राजनीतिकर्मी शीतल झा, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष रामअशिष यादव और मैथिली विकास कोष के संयोजक जीवनाथ चौधरी ने संयुक्त रुप से विमोचन किया है ।
विमोचन कार्यक्रम मे वक्ताओ ने कहां कि दो वर्ष के अन्दर मे मैथिली भाषा साहित्य का जिस प्रकार से विकास हुआ है वह अवश्य ही प्रशंसनीय है । मैथिली साहित्य से यहाँ की संस्कृति झलकती है । अपेक्षा किया जा रहा है के आने वाले दिन मे भी इस प्रकार के प्रकाशन होते रहेगें ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

मैथिली के विकास के लिए साहित्यिक पुस्तक मे यहाँ के पर्व त्योहार से लेकर कला संस्कृति और खानपान पर विशेष जोड देने की आवश्यकता है । मैथिली विकास सिर्फ साहित्यिक से मात्र सम्भवन नही उसके लिए रोजीरोटी से भी जोडना होगा ।

जनकपुर मे बहुत सारे संघ संस्था है वह सभी अगर अपने वार्षिकोत्सव वा अन्य उत्सव मे थोरी सी लगानी मैथिली भाषा पर कर दे तो मैथिली का विकास स्वतः हो जाऐगा उल्लेख किया है ।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

प्राध्यापक पुनम ठाकुर के प्रमुख आतिथ्य मे सम्पन्न विमोचन कार्यक्रम मे मैथिली विकास कोष के संयोजक जीवनाथ चौधरी, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष रामअशिष यादव, पूर्व सिडियो रामरतन मिश्र, राजनीतिकर्मी शीतल झा, साहित्यकार डा. एनएन ठाकुर, मानवअधिकारवादी विजय दत्त, वानक केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजेश कर्ण, चर्चित गीतकार अशोक दत्त, पत्रकार श्याम सुन्दर शशि,नित्यानन्द मण्डल, रेडियो मिथिला के सम्पादक सुजीत कुमार झा, विजय दत्त मणि, युवा उपन्यासकार राजाराम सिंह राठौड़, मिनाप के संस्थापक अध्यक्ष सुदर्शन लाल कर्ण, पुस्तक के लेखक डा. रेवती रमण लाल सहित के वक्ताओं ने पुस्तक रर उपर टिप्पणी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com