फिर संसद् बिघटन का संकेत ! प्रधानमन्त्री ने कहा– मुझे विश्वास का मत प्राप्त होने से संसद् बिघटन नहीं होगा

काठमांडू, १० मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने स्पष्ट संकेत किया है कि फिर भी संसद् बिघटन हो सकता है । सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में कुछ सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाफ देते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री को ही विश्वास का मत दिया जाता है तो फिर संसद् बिघटन होने की संभावना नहीं रहता ।
संसद् को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘कुछ लोगों को फिर संसद् बिघटन होने की चिन्ता है । आप लोग मत देते हैं तो संसद् बिघटन कैसे हो सकता है ?’ उन्होंने कहा– ‘एक चट्टान के सिर में जाकर कूद जाते हैं और गुरुत्वाकर्षण को आरोप लगाते हैं, क्या यह न्यायोजित है ?’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि बोलने की भाषा एक और व्यवहार अनेक होने के कारण ही समस्या आई है । उन्होंने कहा कि संसद् को स्थायित्व बचाना है तो उनको मत देना ही होगा । प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि अगर संसद् से विश्वास का मत नहीं मिलता है तो वह मार्गप्रशस्त करने के लिए तैयार हैं । मार्गप्रशस्त का व्याख्या उन्होंने नहीं किया ।

