नेपालगन्ज में उद्योग वाणिज्य संघ का २१वाँ साधारणसभा
नेपालगन्ज , पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में रहा नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ का २१ सवाँ साधारणसभा शनिबार को उद्घाटन किया गया ।
उद्घाटन में बोलते हुये वक्ताओं ने राज्य की नीति और वातावरण सकारात्मक होते ही नेपालगन्ज में औद्योगिक सम्भावना बढने की बात बताया । २१ सवाँ साधारणसभा को उद्घाटन करते हुये नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ की उपाध्यक्ष भवानी राणा ने लगानी के लियें निजी क्षेत्र तयार हैं इस लियें अनुकुल का वातावरण बनाने के लियें सरकार से आग्रह किया है ।
मध्यपश्चिमाञ्चल क्षेत्र के समग्र विकास के लियें नेपालगन्ज में अन्र्तराष्टीय स्तर का क्षेत्रीय विमानस्थल निर्माण करने में जोड देते हुयें उपाध्यक्ष राणा ने राजनीतिक स्थिरता की आवश्यकता पर जोड दिया ।
रोजगारीमूलक आर्थिक समृद्धि को प्राथमिकता देना आवश्यक रहा हैं कहते हुये उपाध्यक्ष राणा ने नेपालगन्ज का पर्यटनको ‘ट्रान्जिट प्वाइन्ट’के रुप में विकास करने के लिये सम्भावना अधिक रहा है अपना धारणा रक्खा ।
राजनीतिक दबाब से मुक्त आगामी बजेट की अपेक्षा रखते हुये नेपाल उद्योग बाणिज्य महासंघ की उपाध्यक्ष राणा ने उद्योगी, व्यवसायिओं के माँगों को बजेट में मिलाकर ले जाने का आशा की हैं ।
महासंघ के दुसरे उपाध्यक्ष प्रदीप जंग पाण्डेय ने नेपालगन्ज पर्यटन, जडीबुटी और उद्योग के लिये सम्भावनाओं का स्रोत के रुप में रहा है बताया । उपाध्यक्ष पाण्डेय ने अवस्था में थोडा ही मात्र सुधार अगर आया तो ३ बर्ष के अन्दर इस क्षेत्र में उद्योगी व्यवसायिओं लगानी के लिये आगे आने में विश्वास किया ।
नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अनुगमन के नाम पर उद्योगी व्यवसायिओं को प्रताडित करने का काम सिर्फ हो रहा है सिकायत किया । उन्होने आने वाले दिनों में अनुगमन करते समय पर संघको अनिवार्य सामेल करा कर ही अनुगमन करने के पर जोड दिया ।
इसी तरह बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी जीवन ओली ने स्थानीय स्तर का समस्याओं का समाधान के लिये बाँके जिला प्रशासन कार्यालय नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के साथ सहकार्य करने के लिये हरदम तयार रहने के लिये बताया ।
साधारणसभा में महासंघ के केन्द्रीय सदस्य में रहे लोक विक्रम थापा, प्रकाश साउद, संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल टण्डन, संघ के सभासद के तर्फ से सुष्मा महर्जन, मोहम्मद इद्रिसी, सम्मानित व्यक्तित्व के रुप में संघ के निवर्तमान कोषाध्यक्ष तनवीर जमाल हलवाई, स्थानीय शान्ति समाज के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमान श्रेष्ठ, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के अध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाई लगायत लोगां ने आ–अपना विचार ब्यतm किया ।
नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल प्रसाद अधिकारी ने स्वागत किया उद्घाटन सत्र में संघ के महासचिव विष्णु लामिछाने ने बार्षिक प्रतिवेदन तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत किया था । संघ के उप–महासचिव रचना श्रेष्ठ और कार्यसमिति सदस्य गोपाल अधिकारी ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया था ।
इसी तरह कार्यक्रम बीच में एस.एल.सी. परीक्षा में सामुदायिक विद्यालय के तर्फ से सर्वोत्कृष्ट स्थान लाने वाले विभिन्न ६ लोग छात्र-छात्राओं को और १० बषसे अधिक संघ के कार्यसमिति में रहकर योगदान पहुँचाने वाले अग्रज और उत्कृष्ट आयातकर्ताओं को भी सम्मान किया गया था ।

