Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज मे “राष्ट्र और जनता का प्रथम प्राथमिकता”राष्ट्रीय जनजागरण कार्यक्रम

 

7नेपालगन्ज, पवन जायसवाल ।
नेपाल परिवार दल द्वारा संचालित “राष्ट्र और जनता का प्रथम प्राथमिकता” राष्ट्रीय जनजागरण अभियान के चौथा चरण का कार्यक्रम बाँके जिला में सोमबार को सम्पन्न हुआ ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज ७ फुल्टेक्रा, पूर्व पश्चिम राजमार्ग का विशाल नगर, हवल्दारपुर और बनियाभार में ऐसा कार्यक्रम का आयोजन किया । बाँके जिला सहित तराई के १८  जिला में इसी तरह कार्यक्रम हो चुका है ।
पार्टी के अध्यक्ष एवं सहकारी तथा गरीबी निवारण पूर्व मन्त्री एकनाथ ढकाल ने बाँके जिला के नौबस्ता गाबिस– ८ बनियाभार गाव में रहते आयें विपन्न परिवार के कुल बहादुर चौधरी के परिवार को नगद रु.५०००।और खाद्यान्न सामाग्री भी प्रदान  किया ।
इसी तरह चार स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्बोधन करते हुये अध्यक्ष ढकाल ने जनजागरण अभियान ने नेपालीयों के वीच आपसी सद्भाव और आत्मिय विकास किया बताते हुये सम्पूर्ण राजनैतिक दलों को सामाजिक सद्भाव में आच आने वाला कोई भी कार्य न करने लिये भी सुझाव दिया ।11
अध्यक्ष ढकाल ने कहा आने वाला मङ्सिर महीने का ४ में निर्वाचन करने के सिवा और कोइ विकल्प नही है अगर सरकार निर्वाचन नही करा सकती है तो चार दलों का ही अस्तित्व समाप्त हो जाएगा ।
अभियान कार्यक्रम अन्तर्गत हरेक जिला में जातिय सद्भाव के लिये मित्रता सम्बन्ध स्थापना करने क्रम में बाके जिला के नेपालगन्ज शहर के वार्ड नं.–१० कुरैशनगर के निवासी उर्दू साहित्यकार मुस्तफा अहसन कुरैशी के साथ अध्यक्ष ढकाल ने मित्रता (दास्ती) किया है । आषाढ १७ गते करीब एक सौ स्थानीय बासिन्दाओं की सहभागिता में कुरैशी के परिवारजनों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ उस कार्यक्रम में एक दुसरे को उपहार आदान– प्रदान, टोपी, माला और खादा लगाया गया था ।
उसी अवसर में युनिभर्सल पीस फिडरेशन नेपाल के अध्यक्ष तथा पूर्व मन्त्री (सभासद्) ढकाल ने बहु जात, धर्म और सस्कृति से भरा नेपाल में अभी इतिहास में सब से अधिक सामाजिक सद्भाव की आवश्यकता के समय में मुस्लिम मित्र से (मितेरी साइनो)मित्रता, दोस्ती धार्मिक तथा सामाजिक सद्भाव और शान्ति के लिये कोशे ढुङ्गा सावित होने का अपेक्षा किया है । साहित्यकार कुरैशी ने ऐसा मित्रता अपने जीवन में भाग्यमानी होने का बताया ।5
कार्यक्रम में धनुषा जिला के मौलाना मोहम्मद अब्दुल कैय्यूम शाह ने धार्मिक विधिपूर्वक (मितेरी साइना) मित्रता, दोस्तना लगाया और युनिभर्सल पीस फेडरेशन द्वारा पीस एम्बेसडर के रुप में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके ने नेपाली समाज में (मितेरी साइनो) मित्रता, दोस्तना का महत्व के उपर प्रकाश डाल्ते हुये  दोनों को पवित्र उद्देश्यों को प्राप्ती के लिये शुभकामना और बधाई ज्ञापन किया ।
चौथा चरण कार्यक्रम अन्तर्गत ही नवलपरासी, रुपन्देही, कपिलबस्तु, दाङ, बर्दिया, कैलाली और कन्चनपुर के जिले में भी जनजागरण सभा का आयोजन किया दल ने जानकारी दिया ।
विहीवार भारतीय सीमा से जुडा हुआ कन्चनपुर जिला के दोधारा चाँदनी गाविस में अन्तिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कन्चनपुर में बुधवार को महेन्द्र विष्ट  के साथ मित्रता, दोसतना (मितेरी साइनो)  बनाया दल के केन्द्रीय सदस्य रुप सिंह भण्डारी ने यह  जानकारी दिया ।
2तिेसरा चरण में चितवन, मकवानपुर, पर्सा, बारा, रौतहट, दाङ के हरेक निर्वाचन क्षेत्रों में जनता के साथ अन्तरक्रिया, जातिय सद्भाव के लिये (मितेरी) सम्बन्ध तथा जिला का अति विपन्न घर परिवार से भेटघाट करने का कार्यक्रम दल के अध्यक्ष एवम् पूर्व मन्त्री एकनाथ ढकाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ दल ने जानकारी दिया ।
ढकाल ने अपना दल का परिवर्तन उपलब्धियाँ गणतन्त्र, लोकतन्त्र, संघियता, धर्म निरपेÔता, समानुपातिक, समावेशी और पहिचान प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है और संस्थागत विकास कार्य करने के लिये अगाडी हर वक्त रहने के लिये भी बताया । ढकाल ने सरकार और चार दलों के काम प्रति असन्तुष्टी ब्यक्त करते हुये बहुत ही बडा दिल के साथ विरोध में उतरे है । और सभी दलों  को जायज माग सम्बोधन करके निर्वाचन का बातावरण बनाने के लिये उन्हों ने  आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *