Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज मे महिलाओं के लिये कार्याशालागोष्ठी और कर्जा व्यवस्थापनतालिम

 

Loan Repayment T 2नेपालगन्ज, पवन जायसवाल । ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके के आयोजना में यहाँ बचत समूह के महिलाओं के लिए अनुगमन कार्याशाला गोष्ठी और कर्जा व्यवस्थापन तालिम कराया गया ।
उक्त केन्द्र के द्वारा संचालित बचत लघु ऋण प्रवद्र्धन कार्यक्रम मे आवद्ध नेपालगन्ज नगर क्षेत्र के विभिन्न वाड के बचत समूह के महिला सदस्य को समूहगत और क्षेत्रगत रुपमे एक सप्ताह तक संचालन किये गये उक्त गोष्ठी मे ७१ महिला सदस्यों की सहभागिता रही ।
ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र के कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा के अनुसार तालिम के प्रथम चरण में ४५ समूह के ७१ महिला सदस्यों ने सहभागिता जनायी । कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा ने कहा कि २०५८ साल सें इस संस्था द्वारा संचालित बचत लघु ऋण प्रवद्र्धन कार्यक्रम मे आवद्ध बचत समूह के महिला सदस्य को हर साल समूह और सदस्य के नियमित बचत और कर्जा के अवस्था, कर्जा असुली की स्थिति, संस्था और समूह के वीच के सम्बन्ध, उन लोगों के समूह के आन्तरिक समस्या पहचान और समाधान के उपाय लगायत सदस्य के क्षमता अभिवृद्धि करना गोष्ठी और तालिम के प्रमुख उद्देश्य रहा है ।
कार्यक्रम में महिला बचत समूह की महिलाओं ने भेरी सहकारी लिमिटेड नेपालगन्ज के लेखा अधिकृत सुश्री शोभा गुरुङ सें सहकारी संस्था, सहकारिता, सहकारी संस्था के कर्जा और भुक्तानी प्रक्रिया, नीति नियम आदि के बारे में अपना जिज्ञासा और विचार व्यक्त किया था ।
प्रशिक्षक के रुप में क्यापिटल मर्चेन्ट बैंक के प्रवन्धक श्रीधर गौतम नें बैंक वाणिज्य बैंक के नियम के मुताविक कर्जा प्रवाह और भुक्तानी प्रक्रिया की नीति, नियम के बारे में सहजीकरण किया था ।
Loan Repayment Training-2तालिम के प्रमुख प्रशिक्षक एवम् केन्द्र के कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा नें समूह और सदस्य के नियमित बचत और कर्जा के अवस्था, कर्जा असुली की स्थिति, संस्था और समूह के वीच के सम्बन्ध, उन लोगों के समूह के आन्तरिक समस्या पहिचान और समाधान के उपाय लगायत के विषय में व्यापक जानकारी और विचार विमर्ष किया था ।
गोष्ठी और तालिम मे जमूना महिला बचत समूह, नमुना महिला बचत समूह, , सम्झना महिला बचत समूह,  सृजना महिला बचत समूह, रहर महिला बचत समूह, सरस्वती महिला बचत समूह, वर्षा महिला बचत समूह, सुनगाभा महिला बचत समूह, उषा महिला बचत समूह, भगवती महिला बचत समूह,  स्मृति महिला बचत समूह, सिद्धेश्वरी महिला बचत समूह,  मिलन महिला बचत समूह, शान्ति महिला बचत समूह,  लगायत ४५ बचत समूह में आवद्ध महिलाओं की सहभागिता रही ।
केन्द्र के कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा ने हिमालिनी को जानकारी दिया कि दुसरा चरण में खासकार काँदो गा.वि.स. अन्तर्गत भुजई गाँव के महिला बचत समूह के महिलाओं के लिए इसी तरह की गोष्ठी और तालिम का आयोजना किया जायगा ।
केन्द्रद्वारा विगत १३ साल सें संचालित बचत तथा लघु ऋण प्रवद्र्धन कार्यक्रम में हाल विपन्न और पिछडा वर्ग के करीब ७ सय महिला सदस्य आवद्ध है और विगत दो साल सें यही लक्षित वर्ग के लिए निःशुल्क सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध किया जाने के अतिरिक्त हर तिसरा महिना में नगर सें बाहर ग्रामीण इलाका में निःशुल्क स्वास्थ्य शिवीर भी संचालन करके ग्रामीण समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते आ रहा है कार्यक्रम संयोजक लता शर्मा ने हिमालिनी को जानकारी दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *