Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी जिला प्रशासन की नीति और नियत पर प्रश्न किया मेयर गुप्ता ने

 

देशबन्धु यादव /नवलपरासी । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को मध्य नजर रखते हूए रामग्राम नगरपालिका ने वार्ड नं चार जीतपुर में रहे पाल्ही क्याम्पस में बीस शैया का आक्सिजन सहीत का आइसोलेशन संचालन किए जाने की जानकारी मेयर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने दी है । रामग्राम नगरपालिका के नगर प्रहरी द्वय संजय कसौधन और रामबहादुर हरिजन आइसोलेशन के सुरक्षा में मौजूद है । आइसोलेशन प्राग्ड़ण में खाली चालिस सिलेण्डर और दश सिलेण्डर आक्सिजन सहीत तालाबन्दी कमरे में रखा गया था। 2078/1/27 गते सोमवार रात में नवलपरासी (पश्चिम) के सिडियो धर्मेन्द्र मिश्र आइसोलेशन पहुँचे और छापामार डिजाइन में सिलेण्डर को लावारिस बताते हूए अपने कब्जे में लेकर चले गाए ।
गम्भीर प्रश्न यह है कि जब स्थानीय सरकार के दो नगर प्रहरी आइसोलेशन के सुरक्षा में तैनात है तो लावारिस कैसे हुआ ?
जिला प्रशासन के नीति और नियत प्रति नगरपालिका के मेयर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकार सम्मेलन किया । उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए नगरपालिका के जनप्रतिनिधि/ कर्मचारी के साथ ही विभिन्न निकाय और समाजसेवी इस महामारी के विरुद्ध कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे है । इस महामारी से बचाव के लिए सहयोग करने वाले कार्यपालपालिका सदस्य, कर्मचारी, सामाजिक संघ/संस्था पत्रकार तथा नागरिक समाज प्रति हार्दिक आभार तथा धन्यवाद व्यक्त करते हूए कहा की आगामी दिन मे नगरवासियो के सेवा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता हू।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *