फ़िल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ दिल्ली में लोगों की मदद में आगे आये
फ़िल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ दिल्ली में लोगों की मदद में आगे आये हैं। जलज जी कहते हैं-“आज के हालात तो आप सभी लोग देख ही रहे हैं,काम की कोई भी टेंशन नहीं है,तैयारी पूरी है,थोड़ा हालात ठीक हों, काम शुरू कर दिया जायेगा।”
14 महीने से प्रॉब्लम ही प्रॉब्लम हो रही है,बहुत लॉस हुआ है,अब क्या करें। सबसे पहले आज की आवश्यकता ये है,कि आप सब खुद का ध्यान रखें और अपनों का भी।
ढेर सारे अपनों को खो चुका हूँ,ये दर्द असहनीय है,अपनों को याद करके,
ये आँखे भर आती हैं।
इस लिए थोड़े समय के लिए काम को पेंडिंग कर दिया गया है,पहले जीवन बचे,जीवन ही न होगा तो काम का क्या मतलब ?
इस लिए टीम के कुछ लोगों को साथ लेकर, लोगों का सहयोग कर सकें इसके लिए,जलज जी ने अप्रैल -2020 से ही एक मुहिम चला रखी हैं-
इसके अंतर्गत दिल्ली में कोई मजदूर या अन्य कोई भी भूखा न रहे, लोगों को,गुरुद्वारों में या कुछ संस्थाओं को सहयोग किया जा रहा है,जो लोग आज ‘कोविड’ के लिए लड़ रहें हैं या आज दिल्ली में-ऑक्सीजन,बेड आदि की जो गंभीर समस्या बनी हुई है,ऐसे लोगों की हेल्प की जा रही है,सही जानकारी के साथ,हर तरीक़े से सहयोग किया जा सके,यही जलज जी की कोशिश है। काफी लोगों को सहयोग समय से मिल जाता है,काफी लोगों को समय से नहीं मिल पाता,फिर भी एक कोशिश है,कि जहाँ तक हो सके लोगों की जान बच सके।
जलज जी की टीम में जाने-माने चिकित्सक भी हैं-डॉ.वी.बी.धुरिया,डॉ.इमरान साहब,डॉ.अमीन,
डॉ.प्रवीण सहगल, डॉ.राम अवतार सिंह राठौर और फ़िल्म यूनिट से- वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश सक्सेना जी, अभिषेक भारद्वाज, प्रियंका वर्मा जलज, अभिषेक श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, तनिष्का मेडिकोज आदि।
जलज जी का सभी दिल्ली वासियों से निवेदन है,कि खुद का और अपनों का ठीक से ध्यान रखें और हो सके तो गुरुद्वारा में या किसी समाजिक संस्था को डोनेट करें,जो इस सेवा में लगें हों।आपका ये छोटा-सा सहयोग किसी की भी जान बचा सकता है। दिल्ली में आज आदित्य वर्मा ‘जलज’ जी ‘कोरोना योद्धा’ हैं। इतने करते हुए भी जलज जी यही कहते हैं कि ये तो मेरा एक छोटा-सा प्रयास है। इंसानियत ऐसे लोगों से ही आज ज़िंदा है।







