युवा तथा महिला मंच बाँके नेपालगन्जद्वारा अञ्जनी माता रसोई को खाद्यान्न सहयोग
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में कसौंधन वैश्य समाज के मूल कार्य समिति, युवा तथा महिला मंच बाँके नेपालगन्जद्वारा अञ्जनी माता रसोई को खाद्यान्न सहयोग किया है ।
नेपालगन्ज में भेरी हस्पिटल बाँके के प्राङ्गण में रहा माता रसोई को जेष्ठ ४ गते मंगलवार को जेठ महीने का बडा मंगलवार पडा दिन के अवसर पर अञ्जनी माता रसोई के सेवादार सुन्दर काण्ड मित्र मण्डल के प्रमुख जीतेन्द्र ठाकुर साहब को मूल समिति के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य ने खाद्य सामाग्री हस्तान्तरण किया है ।
वह खाद्य सामाग्री हस्तान्तरण के कार्यक्रम में भेरी अञ्चल अस्पताल के मेसु डा. प्रकाश थापा लगायत लोगों की उपस्थिति में रसोई में कार्यरत कर्मचारियों को राम नाम का गम्छा ओढाकर सम्मान किया गया था ।
कसौंधन वैश्य समाज बाँके के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य के अनुसार वह रसोइ में कार्यरत कर्मचारियों को उत्साह बढाने के लिये सभी लोगों सम्मान किया है । इसी तरह सहयोग किया गया खाद्यान्न में महीन चावल २५ बोरी, अरह की दाल २ बोरी, सोयाबीन २ वोरी नामक २ बोरी, आलु १बोरी हस्तान्तरण किया गया है ।
सेवादार जीतेन्द्र ठाकुर के अनुसार जेष्ठ ४ गते से सुबह और साम को खाना का रेट अब मात्र २० रुपैयाँ में नै खवाया जाएगा । समाज ने हम को आग्रह किया उस आग्रह को स्वीकार किया गया है ।
अञ्जनी माता रसोई ने कसौंधन वैश्य समाज परिवार बाँके को धन्यवाद, सहित की पत्र प्रदान किया है । सम्पूर्ण टीम प्रति और हम को सहयोग करने वाले मित्र गण प्रति समाज आभारी रही है कहते हुये अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य ने आभार प्रकट किया था ।




