Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदुर पश्चिम प्रदेश के एमाले संसदीय दल के नेता शाह से ४८ घंटों की स्पष्टीकरण मांग

 
प्रकाश बहादुर शाह, फाईल तस्वीर

धनगढी, ४ मई । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने सुदूर पश्चिम प्रदेश संसदीय दल के नेता प्रकाशबहादुर शाह से ४८ घंटों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है । शाह एमाले के ही वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल पक्षधर के नेता हैं । शाह से पूछा गया है कि पार्टी स्थायी कमिटी निर्णय के विपरित प्रदेश सरकार को दिया गया समर्थन आप क्यों कायम ही रख रहे हैं ? इसका जवाब ४८ घंटों के भीतर देने के लिए भी कहा गया है ।
स्मरणीय है, गत जेष्ठ १० गते सम्पन्न एमाले स्थायी कमिटी बैठक ने सुदूर पश्चिम सरकार को दिया गया समर्थन वापस करने का निर्णय लिया था । साथ में एमाले से सरकार में सहभागी मन्त्रियों को पद से इस्तिफा देने के लिए कहा था । लेकिन माधव कुमार नेपाल पक्षधर प्रदेश सांसदों की प्रदेशसभा में बहुमत होने के कारण समर्थन वापस नहीं हो पाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com