Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकवाद से कोहराम मचाने वाले बोको हराम का नेता अबूबकर शेकाउ संघर्ष में मारा गया

 

पश्चिम अफ्रीका के देशों में आतंकवाद से कोहराम मचाने वाले इस्लामी ग्रुप बोको हराम का नेता अबूबकर शेकाउ अपने विरोध दल के साथ संघर्ष में मारा गया। द‍ इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस ने अबूबकर को मारने की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स में सुनाई गई एक रिकॉर्डिंग में ISWAP ने यह जानकारी दी। पिछले 12 साल से ऐसी कई सूचना मिली जिनमें कहा गया कि बोको हराम का नेता मारा गया लेकिन इस बार अबूबकर की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढें   एनआईएमबी बैंक के सीईओ पाण्डे जमानत पर रिहा

ISWAP नेता अबू मुसाब अल-बरनावी ने रिकॉर्डिंग में बताया कि 18 मई को हो रही लड़ाई में ISWAP ने उसे घेर लिया था और उसके बाद अबूबकर ने विस्फोट करके खुद की जान लेली। इस्लामिक स्टेट के नेता अबू मुसाब अल-बरनावी ने रिकॉर्डिंग में कहा- इश्वर ने अबूबकर शिकाउ को स्वर्ग भेजकर उसके साथ न्याय किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com