मोरंग पुलिस पिस्तोल, दो राउंड गोली व नशीली दवा के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि मोरंग । 1 नंबर प्रदेश के मोरंग पुलिस गुप्त सूचना पर सुनवर्षी गाउपालिका वार्ड 8 निवासी 60 वर्षीय अब्दुल अब्बास मिया के घर छापामारी कर अवैध हथियार व नशीली दवा बरामद किया है । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी मान बहादुर राई के अनुसार अब्ब्स मिया के घर से एक पिस्तोल , दो राउंड गोली , नाइट्रोशन टेबलेट 600 पीस , डाइलेक्स डीसी 2 बोतल, 1 पीस चाकू बरामद किया है । इससे पूर्व मोरंग के बेलबारी पुलिस ने बेलबारी निवासी चेवन कुमार धमला , खेम भट्टराई उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया था जिसके पास से 892 पीस नाइट्रोशन 13 ग्राम 860 मिली ग्राम चरस जैसा काला पदार्थ बरामद किया था । पूछताछ के दौरान दोनों ने उक्त समान अब्ब्स मिया से खरीदने का बयान दिया जिसके बाद उक्त जगह छापामारी किया गया जहां पुलिस को यह सफलता मिली ।

