Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दु स्वयंसेवक संघ,नेपाल एवम लियो सिद्धार्थनगर युथ द्धारा खाद्यान्न सामग्री वितरण

 

हिमालिनी /संवददाता /रुपन्देही, महेश गुप्ता । रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत सामाजिक कार्य मे सक्रिय संस्था हिन्दु स्वयंसेवक संघ,नेपाल और लियो क्लब अफ सिद्धार्थनगर युथ द्धारा “सेवा परमो धर्म:” मूल नारा के साथ मायादेवी गावपालिका वड़ा ८ स्थित मतकोलवा में ५०विपन्न घर परिवार को खाद्यान्न सामग्री वितरण किया जिसमें एक एक परिवार के लिए चामल, आटा, चना, आलु, प्याज और सोयाबीन रख कर वितरण किया गया जिसकी जानकारी लियो क्लब अफ सिद्धार्थनगर युथ वर्ष २०२०/२१ के अध्यक्ष विकास यादव ने दी।

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

हिन्दु स्वयंसेवक संघ, नेपाल,रुपन्देही बिभाग कार्यवाह रविकान्त उपाध्याय ने बताया है कि जिल्ला प्रशासन कार्यालय, रुपन्देही द्धारा निषेधाज्ञा लगाया जिससे दैनिक काम करने मजदूर ,लगायत असहाय परिवार को सम्पूर्ण दुकाने बन्द होने के कारण भोजन खाने और पानी पीने में समस्या को मद्धे नजर रखते हुए हिन्दु स्वयंसेवक संघ,मारवाड़ी सेवा संघ, एवम लियो सिद्धार्थनगर युथ द्धारा भैरहवा भीम अस्पताल में निरन्तर निःशुल्क भोजन पैकेज , पानी,माक्स और घर घर पहुँचा कर लगभग ३५० विपन्न घरपरिवार को खाद्यान्न सामग्री बितरण किया गया है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

वितरण कार्यक्रम में हिन्दु स्वयंसेवक संघ, नेपाल भैरहवा के नगर सेवा प्रमुख राजन शुक्ला(संगम बाबा),प्राज्ञिक बिद्यार्थी परिषद नेपाल के रास्ट्रिय सचिव अनुराग पाण्डेय,राकेश यादव, नवीन केशरी, ज्ञानप्रकाश ,दुर्गा कान्दु ,लगायत संघ के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *