Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोविड-19 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के लिए 6 से 12 साल की उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग मंगलवार से शुरू

 

 

 

 

कोरोना से लड़ाई के लिए भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (COVAXIN) के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 6 से 12 साल की उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग मंगलवार से शुरू होने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक, 12 से 18 साल की उम्र वालों में कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए भर्ती अब बंद हो गई है। उन्हें वैक्सीन की सिंगल डोज दी गई है। 6-12 साल के बच्चों के बाद दिल्ली एम्स 2-6 साल के आयु वर्ग के लिए ट्रायल करेगा। ये ट्रायल्स 525 केंद्रों पर हो रहे हैं। पटना एम्स, मैसूर मेडिकल कॉलेज और कर्नाटक में रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए चुना गया है।

यह भी पढें   सावन के रंग में सराबोर हुआ मारवाड़ी समाज, उल्लास के साथ मना नौंवा सावन महोत्सव सुरंगों सावन

पटना एम्स के डायरेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हमने 6-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। 12-18 साल की उम्र के बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल्स के लिए भर्ती अब खत्म हो गई है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com