वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयकान्त लाल दास जी का निधन
न जायते म्रियते वा कदाचिन्नायं भूत्वा भविता वा न भूयः।
अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो न हन्यते हन्यमाने शरीरे।।
दुख के साथ सुचित करना पड़ रहा है कि नेपाल के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयकान्त लाल दास जी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है । आप त्रिभुवन विश्वविद्यालय हिन्दी केन्द्रीय विभाग में प्राध्यापक भी रहे । आपके निधन से हिमालिनी परिवार की व्यक्तिगत क्षति हुई है । हिमालिनी को आपका ताउम्र सलाहकार के रूप में संरक्षण और अभिभावकत्व प्राप्त होता रहा । हिमालिनी परिवार आपकी ऋणी है । इस शोक की घड़ी में हिमालिनी परिवार आपको हृदय से श्रद्धासुमन अर्पित करती है और परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है ।

