बच्चे की मुर्गियां ले जा रहे थे लोग, देखकर टूटा मासूम का दिल, … तड़प-तड़प कर रोया, हाथ जोड़कर की विनती, देखें VIDEO
सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा जरूर सामने आता है, जो लोगों के दिल में बस जाता है. अब ऐसा ही एक नन्हे मासूस बच्चे का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.
वीडियो में दक्षिण सिक्किम का एक मासूस बच्चा अपनी मुर्गियों से बिछड़ने पर तड़प-तड़पकर रोता हुआ नजर आ रहा है.
लड़का वैन के आगे खड़ा होकर रोता रहता है और अपनी मुर्गियों को वापस करने के लिए रोता है. इसके बाद नन्हा बच्चा हाथ जोड़कर मुर्गियों को वापस देने के लिए कहता है और चिल्ला-चिल्लाकर सड़क पर बैठकर रोता है.
बच्चे को मुर्गियों के लिए इस तरह तड़पते हुए देखकर किसी की भी आंखें भर सकती हैं.

