Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के पांच गांवों पर हमला 35 लोगों को मौत के घाट उतारा

 

लगोस, आइएएनएस।

उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के ज़मफारा राज्य के पांच गांवों पर बंदूकधारियों ने हमला दिया। उनहोंने कम से कम 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ज़मफारा में पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि गुरुवार को बड़ी संख्या में बंदूकधारियों ने मारादुन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के पांच गांवों पर हमला किया। घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ यहां रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध गोलिबारी की। इसमें 35 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढें   तबाही पर चीन का 'डबल गेम': चीनी विदेश मंत्रालय ने नेपाल पर ही मढ़ा दोष, ड्रैगन द्वारा विरोधाभासी बयान?

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बंदूकधारियों के हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल समय पर प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पाए। हाल के महीनों में नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले बढ़ गए है। ऐसे कई हमले हुए हैं, जिसमें लोगों की हत्या और अपहरण हुए हैं।

हाल ही में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में बंदूकधारियों ने एक माध्यमिक विद्यालय पर हमला कर दिया था और छात्रों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद 13 स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश जारी कुया गया था। स्थानीय पुलिस के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने चीकुन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के दामिशी शहर में बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल पर धावा बोल दिया था और कई छात्रों और शिक्षकों को अपने साथ ले गए थे।

यह भी पढें   नेपाल में आई बाढ से बिहार, उत्तरप्रदेश के जिलों में अलर्ट,बाढ में एक सौ पचास भारतीय समेत सैकड़ों लापता

शिक्षा मामलों की प्रभारी उम्मा अहमद ने एक बयान में कहा था कि जिन 13 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उनके बारे में माना जाता है कि वे बंदूकधारियों के हमलों की चपेट में हैं। नाइजीरियाई पुलिस ने कहा था कि बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए छात्रों की वास्तविक संख्या के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन 26 छात्रों और एक शिक्षक बंदूकधारियों से बच निकले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com