Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

कैसे जन्मदिन मनाऊँ मैं, जब बेबसी हो फ़िज़ाओं में : स्मृति श्रीवास्तव

 

कैसे जन्मदिन मनाऊँ मैं,
जब बेबसी हो फ़िज़ाओं में,
सिसकियाँ हो घटाओं में,
वक़्त जैसे ठहर गया हो,
अनहोनी आशंकाओं में।
बताओ कैसे जन्मदिन मनाऊँ मैं।

और मैं अपने साल क्यों गिनती रहूँ,
जब कोई गिन रहा हो अपनी साँसे।
लूँ क्या उपहार भला,
जब कोई निराहार सोया हो।
और क्यों कर मैं काटूँ केक,
जब कोई बैचैन रातें काटता हो।

हां, मुबारकबाद ले रही हूँ,
और मोड़ रही हूँ उसे अपने हृदय में,
दुआ के मानिंद
ताकि वो कर सके आबाद किसी बेसहारे बर्बाद को।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

हां समझ सकती हूँ आज,
बढ़ती उम्र से,
अनुभवों के जरिए,
जिंदगी अब उतनी सरल नही,
जितनी थी दो दशक पहले,
मेरे बचपन में।
…. भगवान सभी को स्वास्थ्य दे।

स्मृति श्रीवास्तव, काठमांडू, नेपाल ।

स्मृति श्रीवास्तव ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *