Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 20 जुलाई: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 

राशिफल-
मेष-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में मध्‍यम समय है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अभी कोई नई शुरुआत न करें। नौकरी-चाकरी में भी थोड़ा संभल कर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक लेकिन उदर रोग से आप परेशान हो सकते हैं। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   हिन्दू स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कर्क-मानसिक स्थिति थोड़ी सी अवसादित रहेगी। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बना हुआ है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में ठीक-ठाक काम चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-सीने में विकार, घर में कलह की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी थोड़ा मध्‍यम बना हुआ है। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब मध्‍यम है। हनुमान अष्टक का पाठ करें।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम मध्‍यम बना रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-वाणी अनियंत्रित हो सकते हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से उलझन हो सकती है। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय साबित हो सकता है। बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढें   पुलिस को विवाद में घसीटकर सरकार के खिलाफ साजिश रचने वालों की होगी जांच

वृश्चिक-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन खराब भी नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलते रहेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु-खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। नेत्र विकार, सिरदर्द से भी परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। भ्रामक समाचार की वजह से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक, व्‍यापार भी ठीक चलेगा। मां काली की वंदना करें।

कुंभ-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन व्‍यवसाय में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम और व्‍यापार भी करीब-करीब सही है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-भाग्‍य साथ देगा लेकिन अपमानित होने का भी भय रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com