Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट केस में गिरफ्तार

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पोर्नोग्राफी रैकेट केस में उनका नाम सामने आया है। पुलिस ने राज के साथ कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का मामला दर्ज किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की पिछले कुछ महीनों से जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा इस केस में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आ रहे हैं ।मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रकाशित करने का केस दर्ज किया था। जांच के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। वह इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।‘

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

पुलिस ने इससे पहले मामले में उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था जिसका कहना था कि वह कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है। उमेश का नाम मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान सामने आया था। उसे छह फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।उमेश कामत इंग्लैंड स्थित एक कंपनी के लिए कॉर्डिनेटर के रूप में काम करता था। वह गहना वशिष्ठ से अश्लील वीडियो लेता था और उन वीडियो को इंग्लैंड स्थित कंपनी में भेजता था जिसे ‘हॉटशॉट्स’ नाम के ऐप पर अपलोड किया जाता था।

यह भी पढें   रिश्तों की उम्र संपर्क से नहीं, संवाद और विश्वास से बढ़ती है : बिमल सरार्फ

4 फरवरी को छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। मलाड (पश्चिम), मड क्षेत्र के एक बंगले में अश्लील वीडियो बनाया जाता था। मुंबई में हर साल सैकड़ों की संख्या में लड़के-लड़कियां फिल्मों में काम करने का सपना लेकर पहुंचते हैं। वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में काम देने के बहाने उनसे इस तरह के वीडियो बनाए जाते थे। इन अश्लील वीडियो को कई मोबाइल एप्स और पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था।पुलिस ने शुरुआती छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें रोवा खान उर्फ यास्मीन थी जिसने खुद को निर्माता-निर्देशक होने का दावा किया था। फोटोग्राफर मोनू शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतिभा नलवाडे, एक्टर अरिश शेख और भानु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में गहना वशिष्ठ की भी भूमिका पाई गई थी और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। जांच में 5.68 लाख रुपये के उपकरण सीज किए गए थे जो कि बंगले पर शूटिंग में इस्तेमाल होते थे। इनमें मोबाइल फोन से लेकर तमाम कैमरे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com