Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में कोरोना के डेल्टा स्वरूप के मामलों में अचानक वृद्धि, 15 चीनी शहरों वैरिएंट संक्रमण

 

चीन में कोरोना के डेल्टा स्वरूप के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। चीन की राजधानी बीजिंग सहित 15 शहर इस वैरिएंट के संक्रमण से जूझ रहे हैं। सरकारी मीडिया ने इसे दिसंबर 2019 में वुहान में वायरस के प्रकोप के बाद सबसे व्यापक घरेलू रोग संचार करार दिया है। सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि कोरोना मामलों में नई बढ़ोतरी पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग के एक हवाई अड्डे से शुरू हुई और पांच अन्य प्रांतों और बीजिंग नगरपालिका में फैल गई।

यह भी पढें   लगातार बारिश के कारण सुर्खेत में नेपाली कांग्रेस का अधिवेशन स्थगित

अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट के मामले 15 चीनी शहरों से सामने आए हैं। डेल्टा की सबसे पहले पहचान भारत में हुई थी। हालांकि नये मामलों की संख्या अभी भी कुछ सैकड़ों में है, लेकिन विभिन्न प्रांतों में संक्रमण के व्यापक प्रसार की चिंताएं बढ़ गई हैं।
अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बीजिंग में पूर्व में मिले मामले के 175 दिनों से अधिक समय बाद मामलों का अचानक सामने आना है। लगभग 2.2 करोड़ की आबादी वाले शहर की स्थानीय सरकार ने एक जुलाई को आयोजित होने वाले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के शताब्दी समारोह के लिए कई महीनों तक शहर का कोरोना से बचाव किया। यहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित वरिष्ठ नेताओं के आवास स्थित हैं।

यह भी पढें   मर्स्याङ्दी नदी की बाढ़ से मनाङ का तालगाँव फिर डूबा, पूरा गाँव संपर्कविहीन

आधिकारिक मीडिया के अनुसार, चीन ने अब तक अपनी लगभग 40 फीसद आबादी का टीकाकरण किया है। कोरोना वायरस का पहली बार 2019 के अंत में चीन के शहर वुहान में पता चला था। इसके बाद यह दुनिया भर में तेजी से फैल गया। मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com